534 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(2) समता सैनिक दल अखिल भारतीय अनुसूचित जाति फेडरेशन से संबद्ध होगा। फेडरेशन की कार्य समिति की सलाह फेडरेशन का अध्यक्ष फेडरेशन का एक प्रतिनिधि नामांकित करेगा जिसका काम प्रत्येक शहर और प्रांत में समता सैनिक दल के कामकाज की देखरेख करना होगा, और प्रत्येक शहर तथा प्रांत में समता सैनिक दल एक निरीक्षक के मार्गदर्शन में काम करेगा जिसको इसी प्रकार से नियुक्त किया जाएगा।
(1) समता सैनिक दल का लक्ष्य नस्ल, जाति, लिंग अथवा वर्ग पर आधारित हर प्रकार की असमानता को दूर करने तथा स्वतंत्रता एवं सबकी समानता पर आधारित समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से संघर्ष करने के लिए अनुसूचित जाति समुदायों के सभी सदस्यों को एकजुट करना है।
(2) इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए
( i ) समता सैनिक दल अपने झंडे के नीचे अनुसूचित जाति के युवाओं को
एकजुट और संगठित करेगा।
(ii) समता सैनिक दल अनुसूचित जातियों और विशेष तौर पर युवाओं
के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों को बढ़ावा
देगा ताकि उनके मस्तिष्कों में आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और आत्म
बलिदान की भावना को मन में उतारा जाए।
( iii ) समता सैनिक दल ऐसे सभी संगठनों और आंदोलनों से सहयोग करेगा
जो उसके लक्ष्यों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहायक हों। सदस्यता
(3)
अनुसूचित जाति का 18 वर्ष की आयु से अधिक का कोई भी व्यक्ति जो उपरोक्त लक्ष्यों एवं उद्देश्य को मानता हो, वह बारह आने प्रतिवर्ष का चंदा देकर समता सैनिक दल का सदस्य बन सकता है।
(4) प्रशिक्षण प्रशिक्षण
(4)
( i ) समता सैनिक दल के प्रशिक्षण में शारीरिक, बौद्धिक और सैनिक प्रकार
का प्रशिक्षण होगा।
( ii ) समता सैनिक दल समय-समय पर और आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण,