6. 2.9.1930 संवैधानिक सुरक्षा के उपाय और गांरटी सुनिश्चित करें। (टाइम्स ऑफ इंडिया) - Page 77

56 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

6

सवैंधानिक सुरक्षा के उपाय और गारंटी सुनिश्चित करें

l oSaèkk fu d Col5
d s
mi k;
v kSj
xk jaVh
d j

‘‘डॉ. पी.जी. सोलंकी की अध्यक्षता में टाउन हाल बम्बई में इस सप्ताह के अंत * में एक विशाल सभा का आयोजन हुआ। इसमें बम्बई दलित वर्ग के गुजरातियों व मराठों ने भाग लिया। यह सभा अभी कुछ दिन पहले दलित वर्ग काँग्रेस के नागपुर अधिवेशन में चर्चित विषयों तथा मांगों को समझाने के उद्देश्य से बुलाई गई। काँग्रेस के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मुख्य वक्ता थे।

डॉ. अम्बेडकर ने दलितों के लिए संवैधानिक सुरक्षा के उपायों और उनकी गांरटी सुनिश्चित करने से संबंधित विषयों पर विस्तार व्याख्या की। उन्होंने बलपूर्वक उनसे अवज्ञा आन्दोलन से दूर रहने के लिए कहा।

  

* सभा की तिथि का उल्लेख नहीं था-संपादक

1 टाइम्स ऑफ इंडिया, 2 सितम्बर, 1930