149
भी ग्रैंट के रूप में देकर जमीन की देखभाल कर कृषिकर्म करने के लिए
इन जमीनों को खेती योग्य करने के लिए उस पर हल चलाकर फसल
लेने के लिए उन्हें प्रेरित करें और सरकारी नौकरियों में अस्पृश्यवर्गीय
उम्मीदवारों को लेने की योजना बनाएं।
(ब) अन्य समाज के साक्षरता अनुपात की बराबरी में आने तक अस्पृश्य वर्ग
के छात्रों के लिए हर जिले में 100 छात्रों के बोर्डिंग खोले जाएं।
पांचवां प्रस्ताव
रायसाहब पापण्णा का बेटा नारायण की मृत्यु के बारे में यह सभा दुःख व्यक्त करती है। सभा प्रार्थना करती है कि ईश्वर मृतात्मा को शांति दे। छठा प्रस्ताव
चमारों के व्यवसाय की हालत बहुत खस्ता होने के कारण उनको व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए कक्षाएं चलाई जाएं। उस समाज के लोग सहकारिता के सिद्धांत के अनुसार चलाई जा रही संस्थाओं को सरकार भरपूर मदद दे, और इस परिषद की राय है कि उनमें से लायक बच्चों को सरकारी खर्चे से व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जाए। सातवां प्रस्ताव
(अ) लड़के की उम्र जब तक बीस साल की नहीं होती और लड़की की उम्र
जब तक 16 की नहीं होती तब तक उनकी शादी न कीजिए।
(ब) किसी भी जाति, वर्ग और समाज के महिला और पुरुषों को अन्तर्जातीय
विवाह करने की पूरी आज़ादी हो।
(स) शादी और अन्य समारोहों में अस्पृष्य वर्ग कम समय लगाए और कम से
कम खर्चा करे। साथ ही सभी विवाहों में एक खाना खिलाने से अधिक
पैसा खर्च न करें। और बचे हुए पैसों का इस्तेमाल अपने बच्चों की ‘लड़के
और लड़कियों की’ शिक्षा पर करें।
आठवां प्रस्ताव
जिस होटल में और ढाबे पर अस्पृष्य वर्ग को आने की मनाही होती है ऐसे होटलों और ढाबों को शुरू करने की इजाजत सरकार न दी जाए। साथ ही रेलवे की मालिकियत रेलवे का अधिकारी वर्ग वाले होटलों और ढाबों में अस्पृश्य वर्ग के साथ समानता का बर्ताव किया जाता है इस ओर ध्यान दें।