166 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
धर्म परिवर्तन के बारे में अपने अस्पृश्य बंधुओं की क्या राय है, यह जानने के लिए जलगाव तहसील के अस्पृश्य वर्ग के नेताओं ने इस परिषद का आयोजन किया था। इस परिषद में पहले दिन धर्म परिवर्तन के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हुआ। उससे पता चला कि पूरा बहिष्कृत समाज इसके लिए तैयार है। प्रस्ताव पर सभी की अनुकूल प्रतिक्रिया थी। ब्राह्मणेतर पार्टी के नेताओं ने इस पर समर्थन के स्वरूप जोरदार भाषण कर प्रस्ताव के पक्ष में राय दी। अध्यक्ष साहब द्वारा जनता की राय जानने हेतु प्रस्ताव वोटिंग के लिए प्रस्तुत किया तब उसे सबने प्रस्ताव को स्वीकार किया, किसी ने विरोध नहीं किया। इस तरह पहले दिन का कामकाज
खत्म हुआ।