32. सिर्फ शिक्षा पाने से योग्यता हासिल नहीं होती - दिसंबर 1929 धारवाड़ - Page 194

177

है। लड़ झगड़ कर इस संख्या को दुगुना किया जा सकता है। लेकिन इससे अच्छा है कि आप खुद अपना इंतजाम करिए। फिलहाल इस बोर्डिंग का प्रबंधन हमारे पास है। हम मुंबई में और बोर्डिंग यहां। बीच में बहुत ज्यादा अंतर, दूरी है। प्रबंधन जैसा होना चाहिए, वैसा नहीं हो पाता है। इसके लिए एक कमेटी की स्थापना करें और अपनी व्यवस्था आप खुद करें। सोचिए कि, धारवाड़ जिले में अस्पृश्य छात्रों के लिए जिस प्रकार का प्रबंध उपलब्ध है, उससे कहीं अधिक बेहतर प्रबंध होना चाहिए, और वह आप खुद करवा सकते हैं।“

इस प्रकार, डॉ. अम्बेडकर ने अपने बंधुओं को सलाह दी और अध्यक्ष स्थान देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और तालियों की गड़गड़ाहट में अपना भाषण पूरा किया।