243
के साथ दलित वर्ग की प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। इसीलिए इस उद्देश्य को साकार करने का ‘प्रातिनिधिक सरकार’ एक माध्यम है। इन मूल्यों के प्रति हमारे मन में जो आदरबुद्धि है, उस दृष्टिकोण से उन्हें प्रत्यक्ष में लाने के लिए आवश्यक घोषणा-पत्र जारी किया जाए, यह मेरा आग्रह है। दलित वर्ग के बारे में अपनी पूरी सहानुभूति होने का आप शायद आश्वासन देंगे। मैं उस पर यह कहना चाहता हूं कि, दुखी लोगों को इससे कुछ अधिक की जरूरत है, वे कुछ पक्के तौर पर और इससे अधिक सुविधाओं वाला कुछ चाहते हैं। मैं बेवजह भय व्यक्त कर रहा हूं, कह कर आप मुझ पर गुस्सा भी होंगे। लेकिन सुरक्षितता की गारंटी को पक्का मान कर, निश्चिंत होकर, बाद में अपने सर्वनाश का कारण बनने के बजाय उस डर के बारे में चिंता करने से अगर कोई गुस्सा भी करता है, तो वह बेहतर है, ऐसा मुझे लगता है। ख्1,
- मूल अंग्रेजी भाषण के मराठी अनुवाद से, जो कि अतिथि सम्पादकों ने किया था।