41. कठिन स्थितियों से संघर्ष करके ही समाज की उन्नति की जा सकती है - मई 1931 वडनेर (नासिक) - Page 272

fL Fk fr;¨a
d jd
d r

41

तहसील चांदवड जिला-नासिक के वडनेर गांव में 31 मई, 1931 के दिन हुई सभा में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने नासिक जिले के युवाओं को निम्नानुसार संदेश दिया। उन्होंने कहा,

नासिक जिले के युवक संगठन के आज तक के काम के बारे में मुझे संतोष है। जिले में जागरुकता लाने का काम युवाओं ने बड़ी हिम्मत से पूरा किया है। हर गांव में कड़ी से कड़ी स्थितियों से जूझ कर समाजोन्नति के जलसे के द्वारा की गई कोशिशें अपूर्व और अलग हैं। हर गांव में निर्भय युवाओं के संगठन स्थापित कर लाठी चलाना, कसरत करना, शारीरिक खेल वगैरा सीखना, अखबार वगैरा पढ़ कर अज्ञानी लोगों को हालात के बारे में जानकारी देना आदि कामों को और व्यापक बनाएं। फिर हमारी लड़ाई को सफलता दिलाना कठिन नहीं रहेगा।

* जनता, 8 जून, 1931