259
पुरुष वर्ग को उनके कर्तव्य का अहसास करा देने की बड़ी जिम्मेदारी आपके सिर पर है। पुरुषों को नशे की लत से तथा अन्य हानिकारक कृत्यों से अलग रखने का काम आपको करना चाहिए। भावी पीढ़ी को आज की गुलामी का पता भी न चले, इस तरह के अलौकिक निःस्वार्थ कार्य आपको बिल्कुल निर्भयता से करने चाहिएं। इसके लिए जब आप तैयार हो जाएंगी, तब मेरे कार्य की जिम्मेदारी अपने आप पूरी होने का पुण्य आपकी झोली में होगा।