284 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
सी. एस. की निर्मम हत्या कर दी गई। यह काँग्रेस उस हत्या का निषेध करती है और रा. डगलस के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करती है।
प्रस्ताव 1, 2 और 3 अध्यक्ष ने अध्यक्ष पद से सभापटल पर विचारार्थ रखे और सर्वानुमति से पारित हुए।
चौथा प्रस्ताव - नए राज्य संविधान में अस्पृश्यों के हितों की पूरी तरह रक्षा करने का वचन देने के लिए यह काँग्रेस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट (राज्य सचिव) को धन्यवाद देती है। लेकिन सरकार से सहकारिता करने वाले पक्ष की उपेक्षा कर, सरकार के साथ असहकारिता का व्यवहार करने वाली पार्टी को मनाने की ओर जो सरकारी झुकाव दिखाई देता है उसके लिए यह काँग्रेस खेद व्यक्त करती है।
प्रस्ताव रखा - मि. विश्वास (बंगाल)
समर्थन किया - मि. बलदेवप्रसाद (संयुक्त प्रांत)
प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित हुआ।
पाँचवां प्रस्ताव -(क) गोलमेज सम्मेलन के अल्पसंख्यकों के करारनामे को यह कांग्रेस अपनी सहमति प्रदान करती है।
(ख) इस काँग्रेस के मार्फत सरकार तक एक बात पहुंचानी है कि अल्पसंख्यकों
के करारनामे में जो भी बातें अस्पृश्यों के पक्ष में दिखाई गई हैं, वे
अधिकतम हक न होकर न्यूनतम अधिकार हैं। इसीलिए उनमें किसी तरह
की काटछांट के लिए यह काँग्रेस तैयार नहीं है। अगर किसी तरह की
काटछांट की गई तो उसके बारे में अस्पृश्य वर्ग की ताजा राजनीतिक
नीतियों में फेरबदलाव लाने का अधिकार इस काँग्रेस के पास सुरक्षित
रखा जा रहा है।
(ग) इस काँग्रेस की ओर से सरकार को यह घोषित किया जा रहा है कि
अल्पसंख्यकों के करारनामे में ‘20 साल के बाद अस्पृश्य वर्ग पृथक चुनाव
क्षेत्र के बदले एकत्रित चुनाव क्षेत्र को मानेगी’, वाला जो कालम है उसके
लिए उसकी पूर्णता के लिए शयशुमारी मतदान पद्धति यह इकलौती शर्त
न होकर अल्पसंख्यकों के करारनामे में जितने प्रतिनिधियों की जगहों की
मांग रखी गई है, उतनी मिलनी चाहिएं, यह सबसे महत्त्वपूर्ण शर्त हैं।
(घ) अस्पृश्य लोगों के प्रतिनिधि कम हो जाएं, इसके लिए अस्पृश्य लोगों
की जनसंख्या कम दिखाने की हिंदू लोगों ने कोशिश शुरू की है। इस