441
करना चाहिए। 5-10 सालों की मोहलत आप सबको दी गई है। उसके पीछे बस यही कारण है कि यह बहुत बड़ा सवाल है, इसलिए आसानी से हल होना संभव नहीं। आपमें से आधे लोग ही धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हुए तो हमारा फायदा नहीं होगा। सभी लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन करना जरूरी है। और इसी बात को ध्यान में रखकर, विचार करने के लिए पांच-दस सालों का समय दिया गया है। इस कालावधि में हिंदू धर्म का बोझ आपके सिर पर है, उसे हटाइए, उसे दूर करें। एक बात ध्यान में रखें, कि जिस समय मुझे लगेगा कि आप धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हो, उस वक्त से आपके और मेरे रास्ते समझो अलग-अलग हैं। किन्तु यह निश्चित है कि मैं इस बेकार और अनुपयोगी धर्म को अलविदा कहूंगा, इसे छोड़ दूंगा, यह मेरा ठोस, पक्का निर्णय है।