450 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
आपको मिले मतदान के अधिकार का सही ढंग से उपयोग करने से सही व्यक्ति को हम विधिमंडल भेज सकते हैं और उससे अधिक महत्वपूर्ण बात यह कि इससे हमारी अपनी उन्नति हो सकती है। हम किसे विधिमंडल भेजें, यह समय आने पर मैं आपको बता दूंगा।
इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आपने इतने दूर-दूर से आने का कष्ट किया और मुझ पर अपना स्नेह व्यक्त किया, इसके लिए मैं आपका और इस परिषद के स्वागताध्यक्ष श्री. शिवराम गोपाल जाधव को धन्यवाद देकर मैं अपना भाषण पूरा करता हूं।“
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के भाषण के बाद निम्नलिखित प्रस्ताव रखे गए, पहले दो प्रस्ताव अध्यक्ष ने रखे।
प्रस्ताव 1 : बादशाह पंचम जॉर्ज की मृत्यु के बारे में परिषद् दुःख व्यक्त करती है।
| Lr | ko |
|---|
प्रस्ताव 2 : नए बादशाह आठवें एडवर्ड के दीर्घायुरारोग्य की कामना यह परिषद् करती है।
प्रस्ताव 3 : नासिक जिले के येवले गांव में हुई सभा में रखे गए धर्मांतरण की
| Lr | ko |
|---|
घोषणा एवं प्रस्ताव को यह परिषद् अपना समर्थन व्यक्त करती है। प्रस्ताव रखा लक्ष्मण जानबा गायकवाड़ ने और उस प्रस्ताव को समर्थन दिया गंगाराम माधव जाधव, श्री चांगदेव मोहिते, श्री वनमाली, श्री मडकेबुवा जाधव ने।
प्रस्ताव 4 : इस जिले के सार्वजनिक तालाब, कुएं आदि पानी के स्त्रोतों का समान रूप से उपयोग करने के बारे में ठाणे जिला लोकल बोर्ड ने अपने कब्जे वाले कुओं पर ‘सब पानी का इस्तेमाल करें’, इस आशय वाले बोर्ड लगा दिए हैं। इसके बावजूद इनमें से ज्यादातर पानी के स्त्रोतों पर स्पृश्य लोग अस्पृश्यों के पानी भरने का विरोध कर रहे हैं। इस बारे में सरकार ध्यान दे और इन जगहों पर पानी भरते हुए अस्पृश्यों को स्पृश्यों की तरफ से होने वाले विरोध को दूर करने के उपाय करें। प्रस्ताव रखा चांगदेव मोहिते ने और उसे समर्थन दिया जनार्दन पùाजी लोखंडे ने।
प्रस्ताव 5 : अस्पृश्य एवं जंगली मानी जाने वाली जातियों के लोगों से उनकी
| Lr | ko |
|---|
जाति के कारण जेल में मल-मूत्र साफ करने का काम लिया जाता है। इस तथा इसके जैसी अन्य अन्यायकारक परंपराओं का अनुसरण करने वाली सरकार के बारे में इस सम्मेलन में संताप व्यक्त किया जा रहा है। तथा विनति की जा रही है कि यह अन्याय तुरंत खत्म किया जाए। प्रस्ताव रखा श्री मोरे ने तथा समर्थन दिया प्रस्ताव को आढ़ाव और जाधव ने।