89. ‘मुक्ति कोन पथे?’ - मई 1936 दादर (मुंबई) - Page 488

471

Û जो धर्म अनपढ़ लोगों को अनपढ़ ही रहने की, निर्धनों को निर्धन रहने की सीख

देता है वह धर्म नहीं सजा है।

Û सबमें एक ही ईश्वर होता है, कहने वाले लेकिन इंसान को पशु के समान मानने

वाले लोग पाखंडी हैं, उनके साथ न रहें।

Û चींटियों को चीनी देने वाले और इंसानों को बिना पानी के मारने वाले लोग

पाखंडी हैं, उनके साथ न रहें।

v kt
rq eus [kwc
Ár kM+ uk!

आज तक तेरी सŸा में था!!

तुमने खूब की प्रताड़ना!!

पांच सौ लोग बडे़ आराम से बैठ सकें इतना वह मंच विशाल था। मंडप पर समता के झंडे फहर रहे थे। सभी श्रोता भाषण अच्छी तरह सुन सकें इसलिए माइक्रोफोन लगाए गए थे।

सुभेदार विश्राम सवादकर जी अपने समता सैनिक दल के 500 सैनिकों के साथ मंडप में सारी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए तैयार खडे़ थे। समता सैनिक दल का एक बैंड भी था। श्री बाबूराव पवार ने परिषद के लिए खास पुणे से पेंशनर मिलिट्री वालों का एक और बैंड मंगवाया था।

सम्मेलन का समय शाम 7 बजे का था। लेकिन शाम के चार बजे से ही प्रतिनिधि और प्रेक्षकों के 30 से 35 हजार के जमावड़े से मंडप पूरी तरह भर गया था। इस परिषद के लिए हर जिले से महार नेता अपने-अपने जिले के लोगों के साथ आए हुए थे। सातारा जिले से मे. बलवंत सखाराम सावंत, पिराजी संभाजी ख्ररात, आर. एन. नलावडे, गणेश हरी खरात, नासिक जिले से श्री भाऊराव गायकवाड़, अमृतराव रणखांबे, श्री. दाणी, टी. एस. काले, पुंजाजी जाधव, कोलाबा जिले से बाबूराव भातणकर, गणपतबुवा जाधव, कुडवलकर, गोविंदराव वरधरकर, पुणे से मधाले, सुभेदार घाटगे, भोसले, बाबूराव पवार, नानासाहेब वाघमारे, नाथा महाराज (भंगी), शांताराम उपशाम, कर्नाटक से बलवंतराव वराले, ए. के. मालगे, मारुतीराव जोतीराव रावण, सोलापुर से एन. टी. बंदसोडे, जिवाप्पा ऐदाले, उद्धव धोंडो शिवशरण, बापूजी सर्वगौड, केरू रामचंद्र जाधव, माघाडे, हैदराबाद संस्थान के ग. नी. गायकवाड़, कांबले, पवार, अहमदनगर के पी. जी. रोहम, सूर्यवंशी, शंकरराव सालवी, ठाणे जिले के शिवराम गोपाल जाधव, बी. वी. दोंदे, भाऊ हरी पंडित, दामोदर हरी वसईकर, बी. डी. खंडे,

खानदेश पूर्व के नेता दौलतरावजी जधव, त्रिंबक सेनू भालेराव, कालू विठू तायडे, लक्ष्मण पा. मेढे, नथुरावजी लोखंडे, जगन्नाथ खंडोजी बडगे, कालोजी तायडे, मोतीराम रावजी लोखंडे, भिकन गणूजी भैरुगे, शिवा रघुनाथ भास्कर, धर्माजी आबाजी बारभुवन, पश्चिम खानदेश से पुंडलिक तुकाराम बोराले, वी. टी. जाधव, महादेव