537
शांत हुआ। इस तरह हमारे सेनानायक का हुकूम प्रत्यक्ष कैसे बजा लाया जाएगा, यह लोगों ने बता दिया। शांति छा गई तो डॉ. बाबासाहेब ने कहा,
”आज की सभा श्री. दौलतराव गुलाजी जाधव की उम्मीदवारी को समर्थन देने के लिए बुलाई गई है। आपके पूर्व खानदेश जिले की आरक्षित सीट के लिए वे खडे़ हैं। उन जगहों के लिए और भी उम्मीदवार खड़े हैं, ऐसा मैंने सुना है। उनमें से मेढे, बिर्हाडे के नाम मैंने सुने हुए हैं। इन दोनों को मैं अच्छी तरह पहचानता हूं। पिछले पंद्रह-बीस सालों से उनसे मेरी पहचान है। उनमें से श्री. मेढे से मेरी थोड़ी ज्यादा पहचान है। मैं यह जानता हूं कि श्री. मेढे ने यहां कुछ काम किया हुआ है। इसके बावजूद मैंने श्री जाधव को ही क्यों चुना, इस बारे में आपमें से कुछ लोगों को आश्चर्य लगा होगा। इसके पीछे एक ही कारण है, वह यह कि विधिमंडल में मेधावी, चतुर और समाज दक्ष लोगों की जरूरत है। इस काम के लिए आपको योग्य व्यक्ति की ही जरूरत है। किसी काम पर उस काम के लिए अयोग्य व्यक्ति को नियुक्त किया गया, तो उससे वह जिम्मेदारी निभेगी नहीं। आप अगर घर बनाना चाहते हैं, तो सही आदमी को सही काम सौंपते हैं। बढ़ई से आप अगर लुहार का काम लेना चाहें, तो उससे वह काम होगा नहीं। राजगीर से या मिस्त्री से आप इमारत बनवाने का काम ही करवा सकते हैं। और अगर हमने ऐसा नहीं किया, किसी का काम किसी और को ही सौंपा तो इमारत के बजाय आपको बेढंगा कुछ बना हुआ मिलेगा। और अगर सही व्यक्ति को सही काम सौंपा जाए तो सुंदर इमारत आपको खड़ी मिलेगी। यही बात है व्यवहार की। आप लोग अगर थोड़ा सोचें तो यह बात आप पर स्पष्ट होगी। मे. मेढे-बिर्हाडे महापालिका, लोकल बोर्ड और स्कूल के कामों के लिए ही योग्य हैं। लेकिन जो काम आप देख नहीं सकते उस काम को करने की इच्छा वे न करें। अगर वे सचमुच समाज का हित करना चाहते हैं, तो थोड़ी देर के लिए वे अपने मन में सोचें। और खुद तय करें कि इस काम के लिए असल में कौन लायक है? अगर वे ईमानदारी से सोचेंगे तो श्री. जाधव ही इस काम के लिए योग्य हैं, यह उनका मन भी उनसे कहेगा। यह काम उनसे होगा नहीं। मैं यह नहीं कहता कि वे नालायक हैं। मेरा सिर्फ यही कहना है कि हर काम के लिए हर व्यक्ति योग्य नहीं होता। जिसका काम उसी को साजे वाली बात है। और इस काम के लिए जाधव अधिक लायक व्यक्ति हैं। कौंसिल का सारा काम अंग्रेजी में चलता है। और इसीलिए उम्मीदवार को अच्छी अंग्रेजी आना जरूरी है। उस भाषा में कोई भी सवाल पूछने की क्षमता होनी चाहिए। ये सभी बातें केवल अंग्रेजी अच्छी तरह से जानने वाले के लिए ही कर पाना संभव है। अंग्रेजी न जानने वालों का यहां कोई काम नहीं। हमें जो चुनिंदा