118 12/13.2.1938 आजादी, समता, बंधुभाव पर आधारित नई पद्धति श्रमिक संगठनों का लक्ष्य हो - मानमाड़ - Page 105

84 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

मनमाड में होने वाली रेलवे दलित कामगार परिषद सभी तरहों से महत्वपूर्ण परिषद है। मैंने 29 और 30 जनवरी, 1938 के दिनों इस परिषद में उपस्थित रहने की बात मानी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से मैं इन तारीखों को उपस्थित नहीं रह पाऊंगा इसका मुझे खेद है। तारीख को अगर 15 दिनों तक आगे बढ़ाया जाए तो परिषद में उपस्थित रहने के लिए मुझे काफी समय मिलेगा। इसलिए, अगर परिषद 12 और 13 फरवरी, 1938 को शनिवार और रविवार को ली जाए तो ठीक रहेगा। साथ ही नासिक जिले के पूर्व हिस्से के सटाणा और काजीसांगवी गांव के लोगों की मैं उनके गांव में आऊं यह इच्छा भी पूरी की जा सकती है। इसलिए यह परिषद ऊपर बताई गई तारीखों को ही रखने की कृपा करें। मैं जानता हूं कि आपमें लोगों को 29 और 30 जनवरी को छुट़टी और पास हासिल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा होगा। उसके लिए विनती है कि आप मुझे माफ कर दीजिए।

आपका कृपाभिलाषी

भीमराव डॉ. अम्बेडकर

परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के चरणों में सादर वंदना आपकी आज्ञानुसार रेलवे दलित कामगार परिषद शनिवार, 12 और रविवार 13 फरवरी, 1938 को स्वागत मंडल से सोच-विचार के बाद रखी है। चरणों में वंदना।

आपका विनम्र सेवक,

आर.आर. पवार

सार्वजनिक खुलासा

परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की आज्ञा के अनुसार रेलवे दलित कामगार परिषद शनिवार-रविवार दिनांक. 12 और 13 फरवरी, 1938 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का ब्यौरा जल्द ही प्रसारित किया जाएगा

आपका विनम्र सेवक,

आर. आर. पवार

महासचिव, मनमाड रेलवे दलित कामगार परिषद’’ ख्3,

मनमाड का त्रिवेणी संगम

‘‘शनिवार 12 और रविवार 13 फरवरी, 1938 को मनमाड में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की अध्यक्षता में होने वाली अखिल आई. जी.पी. रेलवे अस्पृश्य कामगार परिषद के लिए एक भव्य मंडप मनमाड स्टेशन के पास ही की मि. इब्राहिम जीजाभाई

  1. जनताः 22 जनवरी, 1938