132 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(1) हजारां की संख्या स्वतंत्र लेबर पार्टी के सदस्य बनाइए और एकता की राह पर चल कर अपना बल बढ़ाए।
(2) दलित फेडरेशन का काम जातीय एकता तक सीमित रखें।
(3) समता सैनिक दल के जरिए सार्वजनिक कुएँ और स्थान कब्जे में लीजिए।
इसके बाद विभिन्न छोटे दलों के लोगों के डॉ. बाबासाहेब के कथ्य को समर्थन देने वाले भाषण हुए। डॉ. बाबासाहेब ने उन सबसे कहा कि स्वतंत्र लेबर पार्टी - को मजबूत बनाएँ। इसी पार्टी के झंडे के नीचे सभी एक हों। पृथक मजदूर संघ के काम को भी बढ़ाया जाए। डॉ. बाबासाहेब के भाषण से अन्य विरोधी पक्षों के सदस्य भी प्रभावित हुए। लोकनियुक्त सरकार चलेगी तो अपना क्या होगा यह उनकी समझ में नहीं आ रहा था। डॉक्टर साहेब के नाम का इस्तेमाल कर अपने को अम्बेडकर पक्षीय कहलाने वालों को हमारी सूचना है कि कम से कम अब वे बाबासाहेब की आज्ञा को मानते हुए स्वतंत्र लेबर पार्टी के सदस्य बनें। श्री आर.आर. पाटील ने यह उम्मीद जताई कि अपने प्रतिनिधि चुनें और पूरे नागपुर शहर में डॉ. बाबासाहेब का एक ही स्वतंत्र लेबर पार्टी बनाएँ रखें।