135
जाति है। इस जाति का कोई सम्मान नहीं। इस तरह का इंसान अगर अंग्रेज सरकार के अधिकार पद पर अगर नियुक्त हुआ तो मराठा, क्षत्रिय आदि ऊंचे वर्ग के लोगों को उन्हें सलाम करना पड़ेगा। इससे अराजक फैलेगा। इसलिए उनकी पलटन में सेना में भर्ती पर रोक लगा दी गई। तब से हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगने की नौबत आ गई है।
आज यहाँ पर आए सभी युवा इस बात की प्रतीज्ञा करें कि अब के बाद हम मरे हुए जानवरों को छुएंगे नहीं और जूठन नहीं खाएंगे। औरतें और युवाओं को प्रण करना होगा कि भले जान चली जाए लेकिन इन बातों पर अमल करना नहीं छोड़ेंगे। (तालियाँ) । उच्च वर्ण से याचना करने की दीनता हमें बंद करनी होगी। आगे कानून से मिले अधिकारों पर अमल करना चाहिए भले उसके लिए हमें अपने प्राणों की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े। आज महारों की बस्ती में बीस लाख लोग रहते हैं। अधिकार पाने के लिए उनमें से एक लाख लोग मरें भी तो क्या? बूढ़ों से ज्यादा में युवाओं से कहना चाहता हूँ कि अपने न्यायपूर्ण अधिकार पाने के लिए आपको मौत को अपनाने के लिए भी तैयार रहना होगा।
अब एक आखिरी बात बतानी है। इस देश में नई राजनीति शुरू हुई है। इस देश में अंग्रेजों का राज है भावना सही नहीं। 1935 तक अंग्रेजों का राज था। लेकिन 1935 के कानून से अब यह राज लोगों के हवाले किया गया है। इस सत्ता से किसका फायदा होगा यह जिस-तिस की राजनीतिपटुता पर निर्भर करता है। कुछ समय पूर्व आप किसी कारण से अगर कलक्टर या मामलतदार के पास अर्जी देते तो वे उस पर सोचते लेकिन आज अगर आप अर्जी देंगे तो वे बताएंगे कि आज सत्ता हमारे हाथ में नहीं है। विधिमंडल के पास है। और यह बात सच भी है। विधिमंडल के कामकाज पर बारीकी से ध्यान दें। कौन-सा प्रस्ताव पारित हुआ, कौन-सा अभी पारित नहीं हुआ आदि बातों पर ध्यान दीजिए, पूछताछ कीजिए। अस्पृश्य लोगों के लिए 15 जगहें आरक्षित हैं। ये लोग क्या करते हैं इस पर ध्यान दें। इस बात का ख्याल रखें कि बहुमत बनाने के लिए और अधिक लोग उन्हें किस प्रकार शामिल हो सकते हैं? अधिक लोगों को शामिल करा लेने के लिए मैंने स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की है। आज भले यह छोटा हो, उसके सदस्यों की संख्या कम हो आप उसे बड़ा बनाने की कोशिश करें। हमारे इलाके में एक बहुत बड़ी और बलवान संस्था है। वह है काँग्रेस ध्यान रखें कि काँग्रेस भले बहुत बड़ी हो लेकिन वह गरीबों का कल्याण नहीं कर सकती। इस बात पर जरूर गौर करें कि किस वर्ग से आपका हित होगा। अमीर और उच्च वर्ण के लोगों ने हमसे हमारा इंसान होने का हक छीना। आज हमारी आन के लिए मोहताजी इन्हीं की वजह से है। इसी वर्ग के कारण आज हम अपनी वर्तमान हालत तक पहुँचे हैं।
मैं सभी ब्राह्मणेतर कुणबी वर्ग से कहना चाहता हूँ कि आप काँग्रेस में शामिल मत