134 20.5.1938 जमींदारी खत्म करने का बीड़ा मैंने उठाया है - महाड - Page 166

145

सरकार इस बिल का समर्थन करेगी या नहीं हवा उल्टी दिशा में बह रही है। जमींदारी बिल पारित नहीं हुआ तो मैंने और मेरे सहयोगियों ने कारागार जाने का निर्णय लिया है। आप लोगों को भी हमारा अनुकरण करना चाहिए। इतनी तैयारी करो तो जमींदारी नष्ट करने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा।

उनके बाद किसानों के प्रिय नेता श्री भास्करराव कोवले बोलने के लिए उठकर खड़े हुए। अपनी बुलंद आवाज में उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रगुरु डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जैसे बताएँ वैसे ही आप सभी बरतें। उनके दिए मंत्र के अनुसार चलें। जमींदार, साहूकार आदि की झूठी बातों और वायदों के शिकार न बनें तो जमींदारी खत्म होने में देर नहीं लगेगी। श्री कोवले के भाषण के बाद विरोधी पक्षों में से दो लोगों को बोलने की इजाजत दी गई।