146 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
135
* अपनी पार्टी के सदस्य बनें, अपनी पार्टी की ताकत बढ़ाएँ
जावली तहसील के लोगों की लंबे समय से इच्छा थी कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जावती तहसील आएं। शनिवार दिनांक 21 मई, 1938 के दिल सुबह डॉ. बाबासाहेब पाचगणी में सूबेदार सवादकर से मिलने आने वाले थे। गुरुवार 19 मई, 1938 को शाम के समय इस बात की खबर जावली के लोगों को मिली। एक ही दिन में विधायक भाई चित्रे, बी.ए. की अध्यक्षता में जावली तालुका पृथक मजदूर पक्ष परिषद् का दूसरा अधिवेशन की घोषणा कार्यकर्त्ताओं ने कर दी। शुक्रवार के दिन सुबह से शाम तक सभी कार्यकर्त्ताओं ने पाचगणी और आसपास के छह मिलों में पम्फलेट और प्रचार-कार्य के सहारे कार्यक्रम की जानकारी लोगों तक पहुँचाई। शनिवार की सुबह ठीक साढ़े दस बजे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, विधायक भाई चित्रे, रेवजी बुवा डोलस, नानासाहब सुरबा टिपणीस, कोवले और खरदार के साथ पाचगणी स्वतंत्र लेबर पार्टी की शाखा के दफतर में पहुंचे। शाखा के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. बंदीसोडे ने सबका स्वागत किया। कुछ देर वहीं आराम और चाय-नाश्ता किया गया। दोपहर 12 बजे सब लोग डॉ. बिलिमोरिया अस्पताल में सुबेदार सवादकर से मिलने गए। एक-दूसरे के बारे में पूछताछ के बाद डॉ. अम्बेडकर से सूबेदार सवादकर के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। उनके स्वास्थ्य में हो रहा सुधार देख कर डॉ. अम्बेडकर को संतोष हुआ। वैसे, सुबेदारजी को अपने स्वास्थ्य से अधिक आसपास के इलाके में समाज और राजनीति में क्या चल रहा है इसी की ज्यादा फिकर है ऐसा लग रहा था। उन्होंने एक के बाद एक कर कई प्रश्न पूछे। बाबासाहब, भाई चित्रे, टिपणीस आदि लोगों ने शांति से उनके प्रश्नों के जवाब दिए। सूबेदार सवादकर के मन में कोई उथल-पुथल चल रही थी यह उनके चेहरे से समझ आ रहा था। बीच-बीच में उनकी आँखों में आँसू भी चमक रहे थे। आखिर बाबासाहेब ने कहा, ‘‘सूबेदार, स्वास्थ्य ठीक होने तक हिलना-डुलना नहीं और जब तक डॉक्टर इजाजत नहीं देते तब तक अस्पताल से बाहर नहीं निकलना।’’ इस प्रकार डेढ़ घंटा सूबेदार साहब के सन्निद्ध बिता कर भारी मन से सबने उनसे विदा ली। सबको विदा करने के लिए सूबेदार साहब सड़क तक चल कर आए थे। दो बजे सेंट लुकस नार्सिंग होम के सुपीरटेंडट डॉ. क्युलर के घर डॉ. अम्बेडकर और अन्य सम्माननीय मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया था। उसके बाद सब लाग पास ही के परिषद्क भव्य शामियाने की ओर चले। वहाँ से बैंड की मधुर ध्वनि आ रही थी। लेझिम खेलने
* ख्., जनता, 11 जून, 1938