204 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
अधिकाधिक मत हैं। इसलिए आज काँग्रेस यह कानून पारित कर सकती है। आज जहाँ सत्ता है उस जगह पर कब्जा करो तो ही आप टिके रहोगे।
म्युनिसिपालिटी लोकल बोर्ड, विधानपरिषद- जहाँ-जहाँ राजनीतिक सत्ता है वे सभी स्थान काबीज करने ही कहा जा सकता है कि आज का कार्यक्रम सफल हुआ।
मजदूर पार्टी के नेता अगले म्युनिसिपल चुनाव में लड़ेंगे। आप अपने मत उन्हं को दें। पिछले 50 सालों में काँग्रेस ने जो इज्जत कमाई थी वह पिछले 15 महीनों में गंवाई है।
आज अगर काँग्रेस सचमुच साम्राज्यशाही के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़े तो आजादी पाने के लिए मैं अपनी सारी शक्ति काँग्रेस की ओर से ही लगाऊंगा। लेकिन आज काँग्रेस जो साम्राज्यशाही के खिलाफ विरोध की भाषा बोल रही है वह केवल जनता को गुमराह करने के लिए। हालांकि मैं आज भी यही कहूंगा कि अगर मैं पाऊं कि काँग्रेस ईमानदारी से आजादी के लिए युद्ध कर रही है तो मैं अपना आज का रुख त्याग कर आजादी की लड़ाई में काँग्रेस का साथ देने के लिए तैयार हूं।
और इसीलिए मैं फिर आपसे कहता हूं कि आप किसी भी चुनाव में मजदूरों के प्रतिनिधियों को ही चुनें। सरकार कानून बनाएं और आप उसका केवल विरोध करे यह कोई असल विरोध नहीं हुआ। जो आप नहीं चाहते, आपका अहित करने वाले कानून बनाने वाली काँग्रेस को आप क्यों चुनते हैं? मुंबई महापालिका के चुनाव करीब हैं। इस चुनाव में आप जिसे चाहें वोट दें लेकिन काँग्रेस को ना दें। आप अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी लड़ाई सही राह पर आगे नहीं बढ़ेगी यह याद रखना।