206 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
जरूरी है। दूसरी बात है आगामी म्युनिसिल चुनाव। स्वतंत्र लेबर पार्टी की ओर से मैंने नौ सदस्य खड़े किए हैं। इन्हीं उम्मीदवारों को आप सभी लोग अपने वोट दें और उनहें जिता दें। काँग्रेस के आगे अन्य सभी पार्टियां फीकी दिखाई दे रही है। कुछ नष्ट भी हो गई हैं लेकिन आज केवल एक पक्ष स्वतंत्र लेबर पक्ष काँग्रेस के विरोध में खड़ा है। यह गरीब मजदूरों का पक्ष है। इसलिए इस म्युनिसिपल इलेक्शन में इस पक्ष को पूरी सफलता मिलनी चाहिए। खैर इमारत फंड में 235 रुपए देने वालों को मैं धन्यवाद देता हूं। इमारत फंड को चंदा देने वालों के नाम ‘जनता’ पत्रिका में प्रकाशित किए जाएंगे। इस प्रकार डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने करीब दो घंटों तक साफ, अधिकारपूर्ण और तड़ प के साथ भाषण दिया। उसके बाद मोहिते मास्टर ने अध्यक्ष के वहां उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। फूलमालाएं अर्पण की गईं। साढ़े बारह बजे सभा का काम पूरा हुआ। उसके बाद श्री कटडकर के जलसे का कार्यक्रम हुआ। इमारत फंड का कार्यक्रम करवाने में श्री राजाराम हिराजी माटवणकर, कृष्णा कालू कुंभवडेकर और गंगाबाई सातारकर ने बहुत मेहनत की।