229
करते। अपने ही कुछ लोगों के विश्वासघात के कारण उन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ा यह बात भी मैं कभी नहीं भुलूंगा। पिछले चुनावों में हुए खर्चे की भरपाई के लिए यहां के कामगारों ने उनके आज के काम को देखते हुए उन्हें सौ रुपयों की मदद देना स्वीकार किया है। इसलिए मैं सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करता हूं।
हमारे आंदोलन को सुसंगठित करने के लिए जो जिला स्तर पर आंदोलन चलाया जा रहा है उसे बंद करना होगा। इस प्रकार जिला स्तर पर काम करने से संगठनशक्ति कमजोर पड़ती है। स्पर्धा से काम किए जाने के कारण जिलों के बीच जलन, डाह पैदा होने का डर रहता है। आप सब एक होकर अपने पृथक मजदूर पक्ष की लड़ाई को सफल बनाइए। जिले की भावना छोडि़ए। आज यही मेरा आपके लिए संदेश है।
इसके बाद समय की कमी के कारण श्री डी. वी. प्रधान का छोटा-सा भाषण हुआ। उसके बाद सभी मेहमानों को फूलमालाएं और गुलदस्ते अर्पण किए गए। जीओसी श्री धयालकर के नेतृत्व में समता सैनिक दल के द्वारा इस सभा का बेहतर व्यवस्थापन किया गया था।