155 21.3.1939 साम्राज्यशाही, पूंजिपतियों की सत्ता, जमींदारशाही और मध्यवर्गीय हिंदी व्यापारियों के दबावों से राष्ट्र को मुक्त करना ही संपूर्ण स्वतंत्रता पाना है - मुंबई - Page 251

230 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

155

* साम्राज्य सत्ता, पूंजीपतियों की सत्ता, जमींदारशाही और मध्यवर्गीय

हिंदी व्यापारियों के दबावों से राष्ट्र को मुक्त करना ही संपूर्ण

स्वतंत्रता पाना है

स्वतंत्र लेबर पार्टी की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की सभा 21 मार्च, 1939 को मुंबई में डॉ. बाबासाहेब की अध्यक्षता में हो रही थी। इस सभा में घोषणा की गई कि पार्टी का लक्ष्य संपूर्ण स्वतंत्रता है। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने कहा-

‘‘हमारी पार्टी मेहनतकश लोगों की पार्टी है। आज मेहनतकश वर्ग विदेशी साम्राज्यशाही, हिंदी पूंजीपतियों की सत्ता, जमींदारों की सत्ता और मध्यवर्गीय हिंदी व्यापारियों के दबाव में फंसा हुआ है। हिंदी राष्ट्र को पूरी आजादी दिलाए बिना ऐसे विकट हालात से इस वर्ग को मुक्ति मिलना संभव नहीं। संपूर्ण स्वतंत्रता का हमारा लक्ष्य विशुद्ध है। अपने देश की आजादी के लिए छेड़े जाने वाली हर लड़ाई में हमारी पार्टी हिस्सा लेगी। तब तक गरीब बहुजन समाज का शोषण करने वाले अपने ही देशबंधुओं के खिलाफ हम मोर्चा खोलेंगे।

* जनताः 18 अप्रैल, 1939