236 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
158
* इमारत फंड में अपनी एक महीने की तनख्वाह दें!
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की आज्ञा से श्री शां. अ. उपशाम सचिव, इमारत फंड, मुंबई ने दिनांक 14 जून, 1939 के दिन मुंबई के प्रमुख महार लोगों को उद्देश्य कर एक सूचना निकाली थी जो इस प्रकार थी-
अनेक जोहार! डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा स्थापित इमारत फंड के काम को गति देने के बारे में सोचने-विचारने के लिए 18 जून, 1939 के दिन सुबह नौ बजे पटेल बंबई के आर.एम. भट्ट हाईस्कूल (मे. प्रि. दोंदे का स्कूल) में आप अपनी चॉल के चार अन्य प्रमुख लोगों के साथ आने की कृपा करें। इस अवसर पर खुद डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर भी उपस्थित होंगे।
इसलिए, 18 जून, 1939 को सुबह 10 बजे परेल, मुंबई के आर.एम. भट्ट हाईस्कूल के हॉल में इमारत फंड की सभा की शुरूआत हुई। मुंबई तथा मुंबई सबर्बन के सभी कार्यकर्त्ताओं से हॉल खचाखच भरा था।
पहले इमारत फंड के सचिव श्री शांताराम अनाजी अपशाम ने इमारत फंड के अब तक के काम की जानकारी दी। उसके बाद डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का भाषण हुआ। उन्होंने अपने भाषण में कहा-
बहनों और भाइयों,
सवा साल पहले मैंने आपसे कहा था कि अस्पृश्य समाज के सार्वजनिक काम-काज के लिए मुंबई में एक बड़ी इमारत खड़ी करना जरूरी है। मैंने तब यह भी कहा था कि इस कार्य को पूरा करने के लिए महार जाति इसमें सबसे अधिक क्रियाशील बने और फंड इक्ट्ठा करे। मेरी सूचना के अनुसार काम करते हुए कुछ विभागों में रहने वाले लोगों ने फंड इक्ट्ठा कर अब तक मेरे पास दो-ढाई हजार रुपए जमा कराए हैं। मुंबई जैसे शहर में हमारे सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए योग्य इमारत बनाने के लिए कम से कम एक लाख रुपए लगेंगे। हालात पर गौर करें तो अगले 1-2 महीनों के अंदर इस काम की शुरूआत की जानी चाहिए। इसलिए आराम त्याग कर आप आज ही से इस कार्य की शुरूआत करें। हरेक चॉल के लोग अपने बीच से चार-पांच, और अगर चॉल बड़ी
* जनताः 17 और 24 जून, 1939