237
हो तो पांच-दस लोगों की कमेटी बनाएं। उनके जरिए अपनी चॉल के लोगों की गिनती करें। 1-2 दिनों में ही चॉल के कमेटी सदस्यों की जानकारी भेजें। लोगों की गिनती कैसे की जाए इस बारे में आपको स्वतंत्र लेबर पार्टी के दफतर में जानकारी मिलेगी। 8-15 दिनों में अपनी चॉल के लोगों की गिनती का काम पूरा कर स्वतंत्र लेबर पार्टी के दफतर में श्री उपशाम मास्टर के पास लाकर दें। इस जानकारी को सुपुर्द करने के बाद चंदे की रकम कैसे इक्ट्ठा करनी है इसकी जानकारी दी जाएगी।
जिनकी तनख्वा 30 रु. महीना हो वे इस सत्कार्य में कम से कम दो रुपए और जिनकी तनख्वा 50 रु. तक है वे 5 रु. और 50 रु. से अधिक तनख्वा पाने वाले अपनी एक महीने की तनख्वा दें। साथ ही अध्यापक, अध्यापिकाएं और क्लर्क के पदों पर काम करने वाले अपनी एक महीने की तनख्वाह इस काम के लिए दें।