8 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का नासिक जिले का दौरा कल्पनातीत रूप से सफल रहा। उनके दो दिन के नासिक दौरे नेखूब हलचल मचाई। नासिक में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर को श्री भाऊसाहब गायकवाड ने कुछ अन्य स्पृथ्टया स्पृश्य नेताओं के साथ मिलकर चाय-पार्टी दी। श्री भाऊराव गायकवाड अपने विरोधियों को हराकर नासिक जिले से चुनाव जीतेंगे यह बात पक्की! आखिर अपने संदेह के जरिए डॉ. अम्बेडकर ने सभी नासिकवासियों को बताया कि, ‘‘आज तक नासिकवासी बंधुओं द्वारा व्यक्त स्वाभिमान, क्रूरता और अपने लक्ष्य के प्रतिनिष्ठा को आज से आगे आनेवाली आजमाइश में पूरी तरह इस्तेमाल करते हुए अपनी पार्टी को जिताएं। नासिक जिले की ओर से श्री भाऊराव गायकवाड को प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताना नासिकवासियों का पहला और पवित्र कर्त्तव्य कर्म है इसका मैं आपको अहसास दिला रहा हूं। आज मैं जो जिम्मेदारी आपको सौंप कर जा रहा हूं उसे आप निर्भयतापूर्वक निभाएंगे इसका मुझे पूरा अहसास है।’’
आखिर तड़के मेल गाड़ी से डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मुंबई लौटे।