98 24.1.1937 पक्ष, लक्ष्य और सिद्धांत न होने वाले त्रिशंकु उम्मीदवारों को ना चुनें - सोलापुर - Page 35

14 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

के अन्य नेताओं के साथ बाबासाहेब कर्जत की ओर रवाना हुए।

सोलापुर जिले में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का दौरा सफल बनाने में सोलापुर के अस्पृस्यों के हितचिंतक रा. ब. डॉ. मु८े की मदद मिली है। साथ ही कुर्डुवाडी के उनके मित्र श्री हिरालाल सेठ परदेशी और बार्सी के स्पृश्य लोगों का भी योगदान रहा। जिले के सभी महार बंधुओं नेखूब मेहनत की। साथ ही सोलापुर के युवा मातंग नेता केरू रामचंद्र जाधव, अंबाजी पिलाजी जाधव, परशुराम केशव लोंढे, शंकर मन्याप्पा जाधव, वमाजी धोंडी चव्हाण, भागणा परशुराम हेगडे, अप्पाजी सुभाना बाघमारे, टेंभुर्णी के जगताप ब्रदर्स और बार्शी के मनोहर गोमाजी कांबले ओर प्रेमाजी आप्पा कांबले इन मातंग बंधुओं ने भी काफी मेहनत की। बार्शी के प्रचार, और जुलूस और मंडप की सभी प्रकार की व्यवस्था बार्शीवासी कांबले ब्रदर्स के कारण बेहतरीन हो पाई और यह बातखुद उनके लिए भी गौरवपूर्ण है।