331
इसलिए वे ‘फूट डालो वार करो’ की नीति पर अमल कर रहे हैं। इसलिए समय रहते चेत कर आप अगर जिलों को भेद नष्ट करेंगे तो फायदा आपका ही होगा।
महार जाति एक-सी है। कोई भी महार किसी भी महार के साथ बैठ कर खाना
खाता है। उसे किसी तरह बुरा नहीं लगता। जिस प्रकार किसी भी प्रांत का मुसलमान बिसमिल्ला कहे तो किसी भी दूसरे प्रांत के मुसलमान के साथ बैठ कर खाना खाता है उसी प्रकार महार जाति के साथ भी होता है। इसीलिए अगर आप यह नासिक का है, यह सातारा का है, वह नगर का है जैसा भेदभाव करने लगें तो इसमें सभी को नुकसान पहुंंचेगा।
यूरोप को देखिए यूरोप के राष्ट्र स्वतंत्र और पृथक हैं इसीलिए हिटलर उन्हें हरा सका। वे सब राष्ट्र अगर एक हो जाते तो वे कब का जर्मनी को धूल चटा देते। अगर आप आपस में एका रखेंगे तभी हम आपके लिए लड़ सकते हैं। वरना हम कुछ कर नहीं पाएंगे। अगर आपके पैर के नीचे की जमीन ही दरक जाए तो आप क्या कर सकते हैं? इसीलिए आप सभी एक होकर रहें और म्युनिसिपल संगठन का बल बढ़ाएं यही मेरी आपसे विनती है।
बाद में डॉ. बाबासाहेब ने वहां उपस्थित लोगों को मुंबई विधिमंडल की फेहरिस्त में अपने नाम दर्ज कराने के लिए कहा। और अपना भाषण पूरा किया।