344 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
इसकी वजह बस यही है कि भर्ती करने वाला अफसर स्पृश्य है। ऐसे में जब साहब हमारे लोगों को काम पर रखवाते हैं तो जाहिर है कि उनके हम पर उपकार हैं। इसके लिए मैं शॉर्टलंड साहब को धन्यवाद अर्पण करता हूं।
इस अवसर पर रॉयल इंडियन नेवी के राइट विभाग के फोरमेन मि. शॉर्टलंड साहब का हिंदी में छोटा-सा भाषण हुआ।
सभा के आखिर में इमारत फंड के महासचिव श्री शा. अ. उपशाम ने घोषणा की कि इस सभा में इमारत फंड के लिए मिली सभी रकमों को मिलाकर कुल रु. 10129 रुपये, 7 आने और 3 पैसे इक्ट्ठा हुए हैं।
बाद में इमारत फंड के सहायक सचिव श्री बी. एस. गायकवाड़ ने बाबासाहेब तथा अन्य लोगों के प्रति भी आभार प्रकट किए। और अध्यक्ष की इजाजत से सभा की बर्खास्तगी की घोषणा की।