101 30.5.1937 चुनाव जीतने भर से आंदोलन का काम पूरा हुआ ऐसा ना समझें - परेता - Page 42

21

101

चुनाव जीतने भर से आन्दोलन का काम पूरा होता है ऐसा ना समझें

‘‘डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा शुरू किए गए पृथक मजदूर पक्ष की ओर से मुम्बई प्रांतिक लेजिस्लेटिव एसेंबली के विभिन्न जिलों के विभागों में जो स्पृश्यास्पृश्य उम्मीदवार चुनावों मेंखड़े थे उनमें से तीन-चार उम्मीदवारों की हार के अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है। मुम्बई शहर और उपनगर के चुनावों में बड़ी स्पर्धा थी। इन विभागों में पृथक मजदूर पार्टी के केवल दो ही उम्मीदवार चुनावों में उतरे थे। उनमें से इस नई पार्टी के उम्मीदवार और नेता डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर कांग्रेस के साथ कड़ी टक्कर देकर चुनाव जीत चुके हैं। उनके अलावा जिवापुर, नासिक, पुणे, सातारा, बेलगांव, अहमदनगर, पूर्वखानदेश, ठाणे, रत्नागिरी, सोलापुर आदि जगहों के उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। रत्नागिरी जिले से हमारे तीन उम्मीदवार चुनाव में उतरे थे और वे तीनों चुनाव जीत चुके हैं। भाई चित्रे, श्री शामराव परलेकर और भाऊसाहब गडकरी की जीत से स्वतंत्र लेबर पार्टी की ताकत बढ़ी है।

वार्ड/सफल उम्मीदवारों के नाम वोटों की संख्या

मुम्बई ई और एफ वार्ड- डॉ. बी. आर. अम्बेडकर 13,245 पुणे पश्चिम विभाग - श्री आर. आर. भोले 12,111 सातारा उत्तर विभाग- श्रीखण्डेराव सखाराम सावंत 6,736 पुणे, पूर्व विभाग- श्री विनायकटाव आ. गडकरी 8,267 ठाणे दक्षिण विभाग-श्री रामकृष्ण गंगाराम भातनकर 4,233 रत्नागिरी, उत्तर विभाग- श्री अनंतराव चित्रे 9,268 -वही- श्री गंगाराम रा. घाटगे 5,523 रत्नागिरी दक्षिण विभाग- श्री श्यामराव विष्णु पहलेकर 7,589 अहमदाबाद दक्षिण विभाग- श्री प्रभाकर जनार्दन रोहम 8,985 सोलापुर उत्तर विभाग- श्री जिवाप्पा सुभान ऐदाले 7,662 पूर्वखानदेश पूर्व विभाग- श्री दौलतराव गुलाजी जाधव 9,519 नासिक पश्चिम विभाग- श्री भाऊराव कृषणराव गायकवाड 16,605 बेलगांव उत्तर प्रदेश-श्री बलवंत हनुमंत वराले 21,322 ठाणे जिला उत्तर विभाग- श्री दत्तात्रय वामन राऊत 10,125