23
मुझे बड़ीखुशी है। अस्पृश्य वर्ग की लड़ाई को पूरे भारत में सफलत ा पूर्वक लड़ते हुए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने किसान-मजदूर लोगों के लिए हित के लिए स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की। चुनाव के समय हमारे पक्ष को हटाने के लिए सभी तरह की कोशिशों कीं। लेकिन आखिर कांग्रेस की हार हुई। हमारी पार्टी की जीत हुई। इस चुनाव में जीतने वाले हमारे सभी प्रतिनिधि वीर हैं। अपनी जिम्मेदारी को वे बेहतर ढंग से पूरा करेंगे इसमें कोई शक नहीं।’’
प्रस्ताव का समर्थन किया श्री शां. अ. उपशाम ने। उनके भाषण के बाद अध्यक्ष ने प्रस्ताव मत पाने के लिए प्रस्तुत किया। तालियों की गड़गडाहट के बीच वह पारित हुआ। उसके बाद सफल सदस्यों को श्री रेवजीबुवा डोलस और श्री संभाजी गायकवाड ने फूलमालाएं और गुलदस्ते अर्पण किए। उसके बाद हर जीते हुए सदस्य द्वारा अपना अभिनंदन किए जाने के लिए उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद अर्पण किया। फिर अध्यक्ष ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर से भाषण देने की विनीत्ी की।
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर बोलने के लिए उठकरखड़े हुए तब तालियों की गड़गड़ाहट हो रही थी। उन्होंने इस अवसर पर कहा,
प्रिय भाइयों और बहनों,
यहां मेरे साथ-साथ इस चुनाव में जीते पृथक मजदूर पार्टी के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया गया लेकिन बोलने की जिम्मेदारी केवल मेरे कंधों पर क्यों डाली गई, मैं नहीं जानता। इसके बावजूद आपकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैं दो शब्द कहूंगा। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत से लेकर पिछले साल तक मैं अस्पृश्य वर्ग के आंदोलन में ही काम करता आया हूं। लेकिन बदले हुए हालत के अनुरूप मैंने अपने काम की दिशा भी बदल ली। आगे धर्म और जाति के बारे में सोचे बगैर सभी किसानों-मजदूरों के हित के लिए काम करने की शुरूआत की। मैंने जिस स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की है वही मेरे इस बदले हुए कार्यक्रम का प्रतीक हैं पिछले चुनावों में स्वतंत्र लेबर पार्टी को अभिनंदनीय सफलता मिली। इसके बावजूद मेरी तरह शायद आपको भी बुरा लग रहा होगा कि हमारे दो समर्पित कार्यकर्त्ता डॉ. सोलंकी और सूबेदार सवादकर चुनावों में असफल रहा होगा इसमें कोई शक नहीं, चुनाव में हारने के बावजूद आज के अभिनंदन समारोह में वह पूरे उत्वाह के साथ शामिल हुए हैं। इससे उनके मन के बड़प्पन का पता चलता है। एसेंबली के इन चुनावों में डॉ. सोलंकी भले हार गए हों, इसके बावजूद मुझे उम्मीद है कि लेजिस्लेटिव एसेंबली में सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य के तौर पर बैठने की अनुमति उनहें मिलेगी।
लेजिस्लेटिन एसेंबली के चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए जिनका अभिनंदन