216 2.1.1945 शिक्षा की जगह छात्रों का राजनीति में दिलचस्पी लेना शिक्षा का पतन है - कोलकाता - Page 443

422 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

216

* शिक्षा की जगह छात्रों का राजनीति में दिलचस्पी लेना शिक्षा का

पतन है

2 जनवरी, 1945 के दिन कोलकाता में ऑल इंडिया शेडयूल्ड कास्टस् स्टुडेंटस् फेडरेशन की और से डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के सम्मान में बड़ी सभा का आयोजन किया गया था। उस सभा में बोलते हुए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने कहा,

शिक्षा पाने के लिहाज से छात्र वर्ग की हालत चिंताजनक है। पिछले वर्ष की तुलना में सरकार ने पढ़ाई पर बहुत अधिक धन व्यय किया है। लेकिन आजकल छात्रों की दिलचस्पी पढ़ाई से अधिक राजनीति में हो गई है। असल में, मेरी नजर में यह एक तरह से शिक्षा का पतन ही है। कई नेताओं की नजर में ‘राजनीति ही छात्र आंदोलन का उद्देश्य है’ जिसे मैं बिल्कुल नहीं मानता। अखिल भारतीय विद्यिर्थी परिषद कांग्रेस के प्रस्तावों का समर्थन करने भर तक सीमित हो गई है। उनके चर्चा विषयों में कोई नवीनता नहीं रही। इसलिए राजनीति से अलग रहने के लिए अपना-अलग संगठन बनाना चाहिए। अखिल भारतीय छात्र फेडरेशन के साथ अपने संबंध अस्पृश्य छात्र तोड़ दे और छात्र जीवन के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण सवालों पर अधिक ध्यान दें।

* जनताः 6 जनवरी, 1945