28 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
मुंबई एसेंब्ली के स्वतंत्र लेबर पार्टी के विधायक इस बात को अपने आचरण में शामिल करने की कोशिश करें। अनुशासन और संगठन की बातें अपनी पार्टी में शामिल होने वाले हर सदस्य के मन पर उकेरने की उन्हें कोशिश करनी होगी। बहुजन समाज के साथ घुलमिल जाने की हमारी पार्टी की योजना है। गरीब, मजदूर और किसान वर्ग के हितों की रक्षा करना हमारे पक्ष का पहला कार्यक्रम है। इस कार्य को करने के लिए हमारे स्वतंत्र लेबर पक्ष के संगठन को हम अनुशासन के साथ विस्तार देते हुए अपने उद्देश्य की राह पर आगे बढ़ने का आज ही संकल्प लेते हैं। निःस्वार्थ बुद्धि से किए गए कार्य में निश्चित रुप से सफलता मिलेगी इसमें कोई शक नहीं।