471
कांग्रेस की राजनीति को बार-बार जोरदार ठोकरें झेलनी पड़ीं। इस कारण देश का और समाज का अपरिमित नुकसान हुआ है जिसे जल्द पूरा नहीं किया जा सकता। जातीय स७ाव का जो सवाल लटका हुआ है उसकी वजहें हैं काँग्रेस की बुद्धिहीनता, अध्यवसाय की कमी और सिद्धांतविहीनता। गव्हर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट में व्यापार सुरक्षा से संबंधित जो 51वीं धारा है उसके लिए केवल एक व्यक्ति की मुर्खता जिम्मेदार है।
हर व्यक्ति को अपने उद्देश्य में सफलता पाने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। हर दल में बुद्धिवादी लोगों का होना जरूरी है। ज्ञान बेहद आवश्यक बात है। मेरे विचार रानडे-गोखले के विचारों से मेलखाते हैं, उनकी और मेरी सोच सैंद्धांतिक रूप से समान है इसका मुझे गर्वपूर्ण संतोष है।