222 4.10.1945 अपनी उन्नति की खातिर हमें देश को मिलने वाली सत्ता में शामिल होना चाहिए - पुणे - Page 493

472 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

222

* अपनी उन्नति की खातिर हमें देश को मिलनेवाली सत्ता में शामिल होना

चाहिए

पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑल इंडिया शेडयूल्ड कास्टस् फेडरेशन की व²कग कमेटी की बैठक पुणे के अहिल्याश्रम के हॉल में 2 अक्तूबर, 1945 14 अक्तूबर, तक हुई और इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। व²कग कमेटी की सभी बैठकों में भारतीय दलित वर्ग के इकलौते नेता विशेष आमंत्रण प्राप्त मा. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर उपस्थित थे। व²कग कमेटी का काम जिस हॉल में होता था उसे बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। इस बैठक में व²कग कमेटी के सम्माननीय सदस्य- अध्यक्ष रा.ब. एन. शिवराज, श्री ई. डी. वडाप८ी, श्री एस. सालेना (मद्रास), श्री जे. एन. मंडल, श्री आर. एल. विश्वास (बंगाल), श्री डी. एल. पाटील, श्रीखंडारे (मध्यप्रांत) और मुंबई प्रांत के श्री बी. ए. गायकवाड़, श्री आर.आर. भोले, श्री बी. एच. कराले और महासचिव श्री पी. एन. राजभोज उपस्थित थे। व²कग कमेटी के निर्णय की समीक्षा करने के लिए तथा हमारे पूजनीय नेता के दर्शन के लिए कई प्रांतों के शेडयूल्ड कास्टस् फेडरेशन के कार्यकर्ता पूणे में इकट्ठा हुए थे। विभिन्न प्रांतों से कई डेप्युटेशन्स लेकर लोग आए थे। हर प्रांत से आने वाले टेलिग्राम्स की बरसात हो रही थी। आपात काल सदस्य हालत में हो रही व²कग कमेटी के निर्णय की ओर समूचे भारत दलित वर्ग का ध्यान लगा हुआ था।

इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर सोमवार, दिनांक 1 अक्तूबर, 1945 की रात मुंबई से रवाना हुए। मंगलवार, दिनांक 2 अक्तूबर, 1945 को तड़के पुणे स्टेशन पर अपने पूजनीय नेता के सम्मान में तथा दर्शन प्राप्त करने के लिए कई लोग उपस्थित थे। डॉ. बाबासाहेब जैसे ही पुणे स्टेशन पर उतरे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की जय, ‘अम्बेडकर-जिंदाबाद’ आदि नारों से वातावरण गुंज उठा।

डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ओर रा.ब. शिवराज के अहिल्याश्रम में पहुंचते ही उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया। इस प्रकार उत्साह भरे वातावरण में व²कग कमिटी के काम की शुरूआत हुई।

पहला दिन

मंगलवार, दिनांक 2 अक्तूबर, 1945 को दोपहर 2 बजे व²कग कमेटी की मीटिंग रा. ब. एन. शिवराज की अध्यक्षता में और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के मार्गदर्शन में शुरू

* जनताः 6 और 13 अक्तूबर, 1945