484 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
सही समय पर आपको सही राह दिखाने का काम मैंने किया है। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। मैं देखना चाहता हूं कि आप अपने कर्तव्य को कहां तक निभाते हैं? मुझे पूरा यकीन है कि आप अपना कर्तव्य सही तरीके से निभाने से चूकेंगे नहीं।
डॉ. बाबसाहेब के भाषण के बाद पुष्पहार अर्पण करने का समारोह हुआ और उसके बाद सभा विसर्जित हुई।
तीन दिनों के इस कार्यक्रम के अलावा अहिल्याश्रम में दिनांक 2-10-45 को अखिल भारतीय समता सैनिक दल के व²कग कमेटी की सभी श्री जे.एच सुव्वटया की अध्यक्षता में हुई। इस सभा में तब तक के कामकाज का जायजा लिया गया। और दल के संविधान में कुछ सुधार किए गए। उसी प्रकार अ.भा. दल का शिक्षा केंद्र नागपुर में शुरू करने की बात तय की गई। इसके सभी तरह के प्रबंधन की जिम्मेदारी महासचिव आर. आर. पाटील को सौंपी गई। उसके बाद सभा के कामकाज के पूरे होने की सूचना दी गई। दिनांक 4.10.45 को पूणे के समता सैनिक दल के अजिंक्य टोली से रा.ब. शिवराज- श्री. पी.एन. राजभोज और श्री.आर.डी. भंडारे के साथ मिले। समता सैनिक दल की ओर से रा.ब. शिवराज का यथोचित सम्मान किया गया।
इस प्रकार व²कग कमेटी की बैठक के बहाने कई कार्यक्रम किए जाने के कारण तीनों दिन बड़े आनंद और उमंग के साथ बीते। इन तीनों दिनों में स्थानीय पेडरेशन की ओर से और कार्यकर्ताओं की ओर से ने.ना. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और व²कग कमेटी के सदस्यों के लिए बेहतरीन प्रबंध किए गए।
शे.का. फेडरेशन की व²कग कमेटी की डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक से अस्पृश्य समाज की राजनीति ऊंचे स्तर तक पहुंची इसमें कोई दो राय नहीं।
व²कग कमेटी के मार्ददर्शन से अस्पृश्य वर्ग अपने फौलादी संगठन के बल पर आगामी चुनावों में विरोधी पक्ष को धूल चटा कर पूरी तरह सफल होगी इसका सबको यकीन हो चुका है।
इस प्रकार कामकाज पूरा होने के बाद डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर दिनांक 4.1045 को रात की गाड़ी से मुंबईखाना हुए। रा.ब. शिवराज मद्रास की ओर तथा व²कग कमेटी के अन्य सदस्य अपने प्रांतों की ओर चले गए।
शे.का.फे. के व²कग कमेटी की इस बैठक का हिंदी राजनीति के इतिहास में जिस प्रकार महत्वपूर्ण स्थान रहेगा। इसी प्रकार, पुणेकर अस्पृश्यों को निस्संशय हमेशा याद रहेगी।