104 14.8.1937 संगठन बना कर स्वतंत्र लेबर पार्टी को बलवान बनाओ - अज्ञात - Page 59

38 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

के प्रति गर्व महसूस करने के लिए सबको जनता पत्र का सदस्यत्व लेना होगा।

आखिर मैं आपसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं और वह यह है कि आप अपने अंदर की सम्मान-अपमान की भावना हटा दीजिए। मेरा नाम व आए तो आगे चल रहे काम का मैं विरोध करूंगा यह भावना बुरी है। गलत है। आप काम करते रहिए, नाम अपने आप होगा। मैं और मेरे सहयोगी मित्र जानते हैं कि जब तक हमने कोई कार्य करके नहीं दिखाया था तब तक टाइम्स जैसे अखबार में अपने काम के बारे में थोड़ी जानकारी छपवाने के लिए भी हमें कितनी मनोबल करनी पड़ती थी। अब वही लोग हमसे पूछते हैं, ‘‘अगर आपका कुछ छापना हो तो हमें बताइए’’ सभी लोगों को राजनीतिक और सामाजिक झगड़े तुरंत भूल जाने होंगे। पीछे जब एक बार महार परिषद हुई थी तब मैंने देखा कि जिनके हाथ इस परिषद के अधिकार सूत्र आए थे उन्होंने अपने अधिकारों का अपने झगड़ों के लिए गलत इस्तेमाल किया। ऐसा नहीं होना चाहिए।

इस संस्था का मुख्य काम इलेक्शन के दौरान एकता बरकार रखना ही होगा। इस संस्था द्वारा समर्थित उम्मीदवार को ही आपको वोट देने होंगे। इसी के लिए आपको संगठन बनाना होगा। और हमारा संगठन इतना मजबूत होना चाहिए कि उसमें से एक भी सदस्य निकल कर ना जाए। ऐसा किए बगैर हमारे सामने कोई और चारा नहीं है पिछले चुनाव में मेरे और पी. बालू के मतों में अधिक से अधिक दो हजार वोटों का ही फर्क था। उस वक्त आप में से अगर कुछ लोग आलस करते तो मैं शायद इलेक्शन जीत नहीं पाता। आपके विकास की राह राजनीति ही है। इसीलिए आप संगठन बना कर स्वतंत्र लेबर पार्टी को बलवान बनाएं। इतना ही मैं आपसे कहना चाहता हूं।