49
के साथ पूरा काम करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसीलिए स्वतंत्र लेबर पार्टी में शामिल होने वालों को इन सभी बातों पर गौर करना चाहिए।
आज एसेंब्ली में हमारे प्रतिनिधियों की संख्या कम होने के बावजूद एसेंब्ली के अन्य पक्षों को हमारे पार्टी से डर लगता है। क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि जन-कल्याण के जिन कार्यक्रमों को हमने बनाया है उन्हें पूरा करने की हम पूरी-कोशिश करेंगे। बहुजन समाज को सुख मिले, उनके साथ अन्याय नहीं हो ऐसे कानून सत्ताधारी पार्टी से बनवाने चाहिए। अभी हमें जो भी राजनीतिक अधिकार मिले हैं उन पर संतोष करते हुए हमें ज्यादा हलों के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए। कोतवाल, दारोगा, तहसीलदार, सर्कल इंस्पेक्टर, पटवारी आदि के हाथ में सत्ता नहीं है। जिस प्रकार महार सरकारी नौकर होते हैं इसी प्रकार वे भी सरकारी नौकर हैं। असली सत्ता लोगों के यानी काऊसिल के हाथों में है। इसीलिए आपको सरकारी नौकरों से नहीं डरना चाहिए। उनके कारण या किसी और के कारण अगर आपको तकलीफ हो, परेशानी हो तो आपकी शिकायतें, दुख दूर करने के लिए, आप पर ढाए जाने वाले जुल्मों को सार्वजनिक करने तथा उन्हेंखत्म करने की स्वतंत्र लेबर पार्टी कोशिश करेगी इसका मैं आपको आश्वासन देता हूं। स्वतंत्र लेबर पार्टी की हर जिले में शाखा स्थापन होने वाली है। मेरा बचपन और प्राथमिक शिक्षा इस जिले में होने के कारण इस जिले में स्वतंत्र लेबर पार्टी की शाखा की स्थापना करते हुए मुझे बेहदखुशी हो रही है।