113 31.12.1937 जुल्म ढाने वालों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें - पंढरपुर - Page 86

65

कि आप तैयार होंगे भी।

इसप्रकार बाबासाहेब का एक घंटे तक भाषण हुआ। उसके बाद सभा में तीन प्रस्ताव रखे गए जो इस प्रकार है- (1) महारकी जागीर बिल का समर्थन_ (2) जमींदारी व्यवस्था

खत्म करने के बिल का समर्थन_ (3) चंदा देने और स्वतंत्र मजूर पार्टी के सदस्य होने की जनता से विनति। धन्यवाद अर्पण के बाद सभा का विसर्जन हुआ। बाबासाहेब और उनके साथ के सभी लोग पंढरपुर म्युनिसिपलिटी के हॉल में गए। वहां म्युनिसिपालिटी के सदस्य इक्ट्ठा थे। म्युनसिपलिटी के अध्यक्ष रा. ब. परिचारक ने समयोचित भाषण कर डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का स्वागत किया। उन्हें फूलमाला अर्पण की। बाद में, अन्य सभासदों का परिचय डॉ. बाबासाहेब से कराया गया। डॉक्टरसाहब ने जवाबी भाषण किया, पंढरपुर म्युनिसिपलिटी के प्रति आभार प्रकट किया।

आखिर में सभी लोग आमंत्रण के अनुसार स्थानीय वकील श्री पटवर्धन के यहां चायपान के लिए गए। चायपान के बाद उस दिन का कार्यक्रम पूरा हुआ।