4. प्रांतीय स्वायत्तता - Page 107

90 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

सम्राट के प्रतिनिधि के रूप में गवर्नर करेगा और उसका विस्तार प्रांत के

संविधान और कानूनों के अमल तथा देखरेख पर होगा।

भारत ेसरकार में सम्राट की स्थिति के बारे में 1919 के कानून में ऐसी ही धाराएं जोड़ी जाएं। ऐसे परिवर्तन से न केवल सम्राट और भारत मंत्री की स्थिति को सही स्थान मिलने में सहायता मिलेगी, बल्कि इसके साथ ही भारत के संवैधानिक कानून को डोमिनियनों के संवैधानिक कानून के समान बनाया जा सकेगा।