प्रांत के क्षेत्र का पुनर्वितरण
11
उतार पर, तो क्या हमें ऐसे सांप्रदायिक प्रांत बनाने चाहिएं। जब हिंदू और मुसलमान सांप्रदायिक भावना से ऊपर उठ जाएँ और यह महसूस करने लगें कि वे मूलतः और अंततः भारतीय ही हैं, तो ऐसे प्रांत बनाए जा सकते हैं। जो भी हो, इस प्रश्न को तब तक स्थगित किया जा सकता है जब तक कि दोनों यह महसूस न करने लगें कि वे भारतीय पहले हैं और उसके बाद हिंदू तथा मुसलमान हैं। सिंध को अलग करने के प्रश्न पर मेरे साथियों ने जो सहमति व्यक्त की है, मैं अपने आपको उससे इसी आधार पर अलग करता हूँ।
- आप देखेंगे कि सिंध को प्रेसिडेंसी से अलग करने पर जो वित्तीय कठिनाइयाँ सामने आएँगी, उसके बारे में मैंने कुछ नहीं कहा है। इसका कारण यह नहीं है कि मैं उन्हें कोई महत्व नहीं देता। मैं उन्हें महत्वपूर्ण समझता हूँ। लेकिन मेरा विचार है कि केवल वित्तीय कठिनाइयाँ ही निर्णायक नहीं हो सकतीं और यदि मैंने उनका संकेत नहीं किया है, तो इसका कारण मेरा यह विचार है कि वित्तीय कठिनाइयाँ दूर करने के बाद भी सिंध के अलग होने के बारे में मैंने जो आपत्ति की है, वह बनी रहेगी।