126 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
30 जनवरी के बाद महाराष्ट्र में हुए अत्याचारों की वजह यह है कि उच्चवर्णियों ने महत्वपूर्ण पद अपने हाथ में रख कर समाज को लूटा है।
केवल राजनीतिक विकास से जीवन के सभी सवाल हल नहीं होते। जीवन में सम्पूर्ण विकास के लिए जिन अनेक बातों की जरूरत होती है उनमें से राजनीतिक स्वतंत्रता भी एक है।
जीवन में विकास लाने के लिए शिक्षा ही एकमात्र महत्वपूर्ण बात है। पिछले 25 सालों से मैं राजनीति में काम कर रहा हूं। इतने सालों के मेरे अनुभवों से मुझे लगता है कि शिक्षा ही जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात है।
पिछले 2-4 सालों से मेरे मन पर अस्पृश्यों की शिक्षा का सवाल छाया हुआ है। इसी कारण मैंने मुंबई में सिद्धार्थ कॉलेज की स्थापना की।
स्थितियां अगर अनुकूल रहीं तो मराठवाड़ा में अस्पृश्यों के विकास के लिए औरंगाबाद में सिद्धार्थ कॉलेज की शाखा खोलने की इच्छा है।