128 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
भी दो-तीन बार यह बिल लोगों की राय जानने के लिए प्रकाशित किया गया था। चौथी बार बिल को लोगों के सामने रखने से कोई खास फर्क पड़ेगा ऐसा मुझे नहीं लगता। जब रियासतों पर भी इस कोड को लागू किया जाएगा तब मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि रियासत के लोगों की राय भी ली जाएगी।
सिलेक्ट समिति द्वारा वैवाहिक अधिकारों और कानूनन तलाक के बारे में दो नए परिच्छेद पहले बिल में जोड़े गए हैं।
सिलेक्ट कमेटी का कहना है कि, धर्मांतरण के कारण अगर पिता अपने बच्चे को गोद देने की प्रक्रिया में शामिल होने के लायक नहीं माना जाता तब अपने बच्चे को गोद देने का अधिकार मां के पास होना ही चाहिए। इसी प्रकार अगर किसी हिंदू विधवा द्वारा धर्मांतरण किया जाता है तो अपने बच्चे को गोद देने का उसका अधिकार भी निरस्त किया जाए ऐसी व्यवस्था इस बिल में की गई है।
गोद लेने के विभिन्न तरीकों में भी थोड़ा फेरबदल किया गया है। सिलेक्ट कमेटी ने निर्णय लिया है कि गोद लेने के कोड में दर्ज तरीकों के अलावा कोई भी अन्य विधि गोद लेने के लिए नहीं अपनाई जा सकती।
सिलेक्ट कमेटी द्वारा इसमें सुधार के लिए दो सुझाव दिए गए हैं हिंदू धर्म में अपने बच्चे के अभिभावक बनने का जो प्राकृतिक अधिकार पिता को मिला हुआ है उसे पिता के संन्यास लेने अथवा धर्मांतरण करने पर उससे छीन लिया गया है। इस बिल का उद्देश्य हिंदुओं को संगठित करना है इसीलिए इस तरह की शर्त रखना आवश्यक है।
कन्या के हक में भी सिलेक्ट कमेटी द्वारा काफी बदलाव किए गए हैं। मूल हिंदू बिल के अनुसार कन्या को पुत्र की तुलना में आधा हिस्सा मिलने का प्रतिपादन किया गया था। लेकिन न्यायपूर्ण तरीके से बँटवारा हो इसलिए और महिलाओं को भी विरासत में समान अधिकार मिले, बेटी को भी बेटे के समान हिस्सा मिले ऐसी व्यवस्था सिलेक्ट कमेटी द्वारा की गई है।
प्रस्तुत कोड पर आरोप लगाए जाते हैं कि नया कोड प्रचलित कानून के विरुद्ध है। इसके बारे में मैं सभागृह को खुले मन से कहना चाहता हूं कि अगर आपको इस कोड पर भरोसा न हो, अथवा इस कोड को मान्यता देने के बाद भी आप रूढि़यों का ही पालन करते रहने वाले हो तो इस कोड को पास करने का कोई मतलब नहीं। कानून को भी कुतरने की ताकत रूढि़यों में होती है इस कारण उनके आगे यह कोड बेजान हो जाएगा।
कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि ‘मिताक्षर’ कानून की तरह क्या इस कोड के जरिए हिंदू संयुक्त परिवार पद्धति नष्ट की गई है? बता दूं कि इस कोड में जो व्यवस्था