261 20-11-1949 अपना भविष्य उज्ज्वल है - नई दिल्ली - Page 149

130 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

261

अपना भविष्य उज्ज्वल है

अखिल भारतीय शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन की व²कग कमेटी की बैठक दिनांक 19-20 नवंबर को दिल्ली में होगी। अध्यक्षता आयु. एन. शिवराज (बी.ए.बी.एल.) करेंगे। व²कग कमेटी की इस बैठक में विशेष तौर पर आमंत्रित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर उपस्थित रहेंगे।

व²कग कमिटी के कार्यक्रम इस प्रकार हैं -

(1) शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन के पूरे देश में चल रहे काम का जायजा लेना।

(2) अखिल भारतीय शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन के अगले कार्यक्रम और नीति तय

करना।

(3) अखिल भारतीय शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन की अगले अधिवेशन की तारीख

और स्थान निश्चित करना।

(4) समता सैनिक आदि दलों पर लगी पाबंदी के बारे में विचार-विमर्श करना।

सर्कुलर में एक और बात कही गई है कि जो लोग व²कग कमेटी के पास जानकारी भेजना चाहते हैं वे आयु. पी. एन. राजभोज, महासचिव, अखिल भारतीय शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन के नाम से 1, हार्डीज एव्हेन्यू, न्यू दिल्ली, इस पते पर भेज दें। करीब तीन सालों के बाद व²कग कमेटी की बैठक बुलाईं जाने से उसके निर्णयों और आदेशों की ओर सभी अस्पृश्य जनता का ध्यान लगा हुआ है।

अलग-अलग स्थानों के प्रांताध्यक्षों के लिए

आयु. राजभोज ने एक और पत्र फेडरेशन के ही सभी प्रांताध्यक्षों के नाम लिखा। उनसे अभी तक फेडरेशन के काम की रपट नहीं आई है। इस बारे में उन्होंने नाराजगी भी जता दी है। विभिन्न प्रांतों में कितनी जिला शाखाएं हैं, कितनी (तालुका/तहसील) शाखाएं हैं, कितनी गांव शाखाएं हैं आदि के साथ-साथ फेडरेशन के सभासद कितने हुए, कितना पैसा इकठ्ठा हुआ और संगठन का कार्य कहां तक हुआ इस बारे में उन्होंने हर प्रांताध्यक्ष से जल्द से जल्द रिपोर्ट मंगाई। वे इस रिपोर्ट को व²कग कमेटी के समक्ष पेश करना चाहते हैं।

जनताः 12, 19 और 26 नवंबर, 1949