134 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
नहीं किया गया और पहले प्रस्ताव द्वारा आदेश दिया गया कि आगामी पार्लियामेंट चुनावों के जाल में कोई फंसें नहीं। दूसरा प्रस्ताव समता सैनिक दल के बारे में है। अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जिस प्रकार के हिंसात्मक कृत्य हुए उस प्रकार के कोई काम समता सैनिक दल द्वारा न किए जाने के बावजूद आरएसएस जैसे संगठनों पर की पाबंदी हटाई गई और समता सैनिक दल पर लागू पाबंदी हटाई नहीं गई इस बात का दूसरे प्रस्ताव में विरोध किया गया।
अखिल भारतीय शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन के महासचिव को संगठन के बारे में महत्वपूर्ण सूचना देने वाला तीसरा प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव के जरिए पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए अनुशासन भंग करने वालों को दण्डित करने के अधिकार भी उन्हें दिए गए हैं। आयु. ठवरे, गोपालसिंह को दलित फेडरेशन से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।
चौथा प्रस्ताव अ. भा. शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन के आगामी सार्वजनिक अधिवेशन के बारे में है जिसमें तय हुआ है कि अगला अधिवेशन पंजाब में होना है। अधिवेशन का स्थान और तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।