139
हुई उसका वर्णन करना कठिन है। तालियों के रूप में उन पर आदर और सम्मान की बरसात हो रही थी। भाषण के बाद तो हर किसीने उनसे हाथ मिला कर उन्हें धन्यवाद दिया।’’ ख्10,
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने अपने भाषण में कहा-
‘‘महोदय,
संविधान सभा की पहली बैठक दिनांक 9 दिसंबर, 1946 को हुई। इस बात को आज 2 वर्ष 11 महीने और 17 दिन बीते हैं। इस दरमियान संविधान सभा के कुल 11 सत्र हुए हैं। इन 11 सत्रों में 6 सत्र संविधान की भूमिका का प्रस्ताव पारित करने और मौलिक अधिकार, केंद्रीय संविधान, केंद्र के अधिकार, प्रांतीय संविधान, अल्पसंख्यक समिति की रिपोर्ट तथा अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित जनजातियों पर विचार-विमर्श करने में बीते। सात, आठ, नौ, दस और ग्यारहवें सत्र का उपयोग मसौदा संविधान पर विचार-विनिमय के लिए किया गया।
संविधान सभा ने 29 अगस्त, 1947 के दिन मसौदा समिति को चुना। उसकी पहली बैठक 30 अगस्त के हुई। 30 अगस्त, से 141 दिनों तक कामकाज चला । इस दरमियान समिति संविधान का मसौदा तैयार करने के काम में व्यस्त रही। संविधान सलाहकारों ने कामकाज के लिए ढांचा मसौदा समिति को सौंपा तब मसौदा संविधान में 243 अनुच्छेद और 13 परिशिष्ट थे। मसौदा समिति द्वारा संविधान सभा को प्रस्तुत किए। पहले मसौदा संविधान में कुल 315 अनुच्छेद और 8 परिशिष्ट शामिल थे। विचार-विमर्श के आखरी दौर में मसौदा संविधान में अनुच्छेदों की संख्या बढ़ कर 386 हुई। अंतिम स्वरुप में मसौदा संविधान में 395 अनुच्छेद और 8 परिशिष्ट शामिल रहे। मसौदा समिति में करीब 7635 सुधार सुझाए गए, उनमें से 2473 सुधार प्रत्यक्ष विचारार्थ सदन में प्रस्तुत किए गए।
इन वास्तविक स्थितियों का मैं केवल इसलिए जिक्र कर रहा हूं क्योंकि किसी समय ऐसा कहा जाता था कि अपना काम पूरा करने के लिए समिति ने अत्यधिक समय लिया। वह बेहद धीमी गति से काम करती रही। जनता का धन बेहिसाब खर्च करती रही। रोम जब जल रहा था तब जैसे नीरो फिडल बजाता बैठा था बिल्कुल उसी तरह के हालात समिति के भी होने के बातें कही जा रही थीं। क्या इन आरोपों में सच्चाई है? अन्य देशों की संविधान समितियों द्वारा संविधान बनाने के लिए कितना समय लिया इस पर आइए, एक नजर डालते हैं। कुछ उदाहरण देखते हैं। अमेरिका की समिति की पहली बैठक 25 मई, 1787 को हुई थी। चार महीनों में अर्थात् 17 सितंबर, 1787 को उन्होंने अपना काम पूरा किया। कनाडा की संविधान सभा की पहली बैठक 10 अक्तूबर, 1864 को हुई और मार्च, 1867 में संविधान का कानून में परिवर्तन हुआ। अर्थात् 2 साल 5 महीनों का समय लगा। ऑस्ट्रेलिया के संविधान निर्माण का काम मार्च 1891 में
- जनताः 3 दिसंबर, 1949