270 6-6-1950 बौद्ध धर्म के अलावा अछूतों के उद्धार का और कोई रास्ता नहीं - कोलंबो - Page 204

 185

का सिद्धांत चाहते हैं और आर्थिक दासता से मुक्ति चाहते हैं तो बौद्धवाद के अलावा अन्य कहीं ठौर नहीं।

सिलोन के सम्माननीय नागरिक बनने का मौका आपको कानूनी तौर पर मिला हुआ है। यह बात भी सही है कि इस कानून के कुछ अनुच्छेदों के खिलाफ शिकायत करने की कई जगहें हैं। लेकिन, मुझे यकीन है कि भारत सरकार और सिलोन सरकार के आपसी सहयोग से, स्नेहभाव से अन्यायकारी प्रावधानों का निवारण किया जा सकता है।’’