187
अल्पसंख्यकों के बारे में आदर
सरकार अल्पसंख्यकों का आदर करें। अल्पसंख्यकों को अपने विचार रखने का मौका मिलना चाहिए।
उसी तरह प्रशासन का निष्पक्ष होना जरूरी है। ब्रिटिश जनता किसी भी राजनीतिक पार्टी की योग्यता का मूल्यांकन उसके गुणों से करती है। इसीलिए और कोई पार्टी सत्ता में आती है तो उसे खुश रखना होगा जैसी स्थितियां वहां आती ही नहीं। उदाहरणों से पता चला है कि भारत में महत्वपूर्ण पदों पर बैठी पार्टियां कुछ लोगों को
खास सहूलियतें देती हैं।
पुरानी, नुकसानदेह प्रवृत्तियों को मात देते हुए, क्षुद्र वृत्ति और जातीय भावनाओं को मन से दूर कर, देश में तानाशाही नहीं पनपेगी और किसी प्रकार लोग परेशान नहीं होंगे इस बात का ध्यान रखते हुए ही लोगों को अपना व्यवहार करना चाहिए उम्मीद है कि लोग इन बातों का अनुसरण करेंगे।