279 1-9-1951 उच्च शिक्षा ही हमारी सभी सामाजिक बीमारियों का इलाज है - औरंगाबाद - Page 229

210 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

इस बारे में सोसाइटी को विश्वास है। छात्रों के लिए कॉलेज की इमारत भव्य तथा मनोहारी ही बनने वाली है। शिल्पकला के तौर पर तो वह औरंगाबाद शहर का अलंकार बनेगी।

हिंदू समाज के बिल्कुल निम्न स्तर से आने के कारण मैं जानता हूं कि शिक्षा का कितना महत्व है। निम्न जाति के समाज की उन्नति का प्रश्न आर्थिक है ऐसा माना जाता है। लेकिन यह बहुत बड़ी गलती है। भारत के दलित समाज की उन्नति करना यानी उनके अन्न, वस्त्र और छत का प्रबंध कर पहले की तरह ही उन्हें उच्च वर्ग की सेवा में लगाना नहीं है बल्कि, जिस कारण से निम्न वर्ग के विकास की राह अवरुद्ध होकर औरों का गुलाम होने पर विवश करने वाली उनकी कुंठा को नष्ट करना है_ वर्तमान समाज व्यवस्था में जिन्हें निर्दयता से लूटा गया है उसका खुद उनके और राष्ट्र के नजरिए से क्या महत्व है इसका उन्हें अहसास कराना है। यही उनकी असली समस्या है। उच्च शिक्षा के प्रसार के अलावा किसी और तरीके से इसे हासिल करना संभव नहीं है। हमारी सभी सामाजिक बीमारियों का मेरी राय में यही एकमात्र इलाज है।

अध्यक्ष महोदय, शिक्षा के प्रसार के काम के लिए कुछ करना बचपन से मेरा सपना रहा है। मैं अपने स्वप्न को साकार कर सका, इसकी मुझे खुशी है। इससे अधिक खुशी मुझे इस बात की है कि कॉलेज की नींव रखने के कार्यक्रम में आप शरीक हुए। कॉलेज की नींव रखने के लिए और हमें आशिर्वाद देने के लिए विद्या और संस्कृति के नजरिए से आपसे अधिक योग्य कोई हो नहीं सकता। मैं खुशामद के लिए यह सब नहीं कह रहा हूं। मैं जो कह रहा हूं उसका विश्वास करें। अध्यक्ष महोदय, अब मैं आपसे विनति करता हूं कि आप कॉलेज की नींव रखें।