218 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
हमें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ें। हर तरह का अपमान सहना पड़े। अन्याय-अत्याचार सहने पड़ें। वेदों के जमाने से जिस पंगुत्व का हम शिकार होकर रहे थे उसी के हम फिर शिकार होंगे।
आप सब जानते हैं कि आगामी चुनावों में शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन का चुनाव चिन्ह हाथी है। भारत के हर नागरिक को हाथी मालूम है इसीलिए मैंने हाथी को चुनाव चिन्ह के रूप में अपनाया। अनपढ़ लोग भी आसानी से उसे पहचान सकते हैं। इसके अलावा, हाथी अक्लमंदी का, शक्ति और धीरता का प्रतीक है। हमारे लोग हाथी की तरह हैं। उसे अपने पैरों पर खड़े रहने में समय लगता है लेकिन एक बार जब वह अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है तब आप उसे आसानी से घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकते।
अब चुनाव संबंधित समझौते के बारे में बताना हो तो शेड्यूल्ड कास्ट के लोग अल्पसंख्यक हैं। हमें अलग चुनाव क्षेत्र भी प्राप्त नहीं हुए हैं। इसीलिए चुनावों के लिए हमें अन्य पार्टियों के साथ मैत्री-करार करना होगा। शेड्यूल्ड कास्ट के लिए आरक्षित चुनाव क्षेत्र में हम में से हर एक को दो मतों का हक प्राप्त है। जिस पार्टी के साथ हम गठबंधन करते हैं उनके उम्मीदवार को हम एक वोट दे सकते हैं। एक वोट शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन के उम्मीदवार को जाएगा। चुनावों के लिए हम किससे समझौता करें इस बात का निर्णय अभी हुआ नहीं है। जल्द ही इस बात का फैसला किया जाएगा। एक बार यह निर्णय हो जाए, उसके बाद जिस पार्टी से हम गठबंधन करेंगे उसके उम्मीदवार को अपना वोट देना शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन के हर उम्मीदवार का कर्तव्य होगा।
भाषण पूरा करने से पहले पंजाब के हर मतदाता से मैं विनती करता हूं कि वह फेडरेशन के उम्मीदवार को अपना वोट दे और अपनी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे।