284 15-11-1951 दुनिया के राष्ट्रों की राय में फेडरेशन का घोषणापत्र सर्वोत्तम - चालीसगाव - Page 254

 235

284

दुनिया के राष्ट्रों की राय में फेडरेशन का घोषणा-पत्र सर्वोत्तम

गुरुवार, दिनांक 15 नवंबर, 1951 के दिन डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। उस समय बीच में खानदेश, भुसावल, चालीसगांव आदि जगहों पर उन्होंने प्रचार सभाएं कीं।

कर्मवीर दादासाहब गायकवाड़ के हाथों चालीसगाव तहसील की ओर से दलित समाज ने बाबासाहेब को 2001 रुपयों की थैली अर्पण की। उसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट और भीम भगवान की जयकार के बीच बाबासाहेब ने अपना भाषण शुरू किया। उनके भाषण में जोर चुनावों पर था-

देश के अनेक राजनीतिक दलों द्वारा अपने घोषणा-पत्र जारी किए गए हैं। उनमें शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन का घोषणा-पत्र सर्वोत्कृष्ट होने का प्रमाण दुनिया के सभी राष्ट्रों ने दिया है। काँग्रेस के घोषणा-पत्र में आश्वासनों के अलावा कुछ भी नहीं। पहले दिए गए आश्वासन ही काँग्रेस पूरे नहीं कर पाई है। इसलिए काँग्रेस का घोषणा-पत्र

खोखला साबित हुआ। काँग्रेस के नेताओं के बीच आपसी बैर था और है। मैं राजकाज में 4 सालों तक काँग्रेस के साथ रहा। इतने समय में मुझे काँग्रेस के नेताओं के बीच एकता दिखाई नहीं दी। जवाहरलाल नेहरू और टंडनबाबू और जवाहरलाल नेहरू और व८भभाई पटेल के बीच का आपसी बैर-भाव जगजाहिर है। इसलिए हम ऐसे हालात में क्या कर सकते हैं? काँग्रेस बाहरी तौर पर भले अच्छी लगे लेकिन अंदर से पूरी तरह से जर्जर है। उसमें एकता नहीं। ऐसी काँग्रेस को वोट देने से क्या मतलब है? इसलिए इस बात पर हर स्पृश्य-अस्पृश्य को सोचना होगा। काँग्रेस अब पार नहीं पा सकती।

शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन की ओर से समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है इसलिए शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन और समाजवादी दल को ही चुनें। शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन की ओर से चालीसगांव-मड़गाव क्षेत्र से जनरल सीट आयु. श्री टी. टी. पवार

खड़े किए गए हैं। उन्हें ही अपना वोट देकर चुनाव जिताएं।

जनताः 1 दिसंबर, 1951